फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर जा रहे युवक को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। किशनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामनगर मार्ग पर बृहस्पतिवार की शाम गांव जवापुर निवासी युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घायल युवक को अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक खेत पर जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन

21 वर्षीय राहुल कुमार शाम करीब 4:30 बजे पैदल खेत की ओर जा रहा था। कुसमरा रामनगर मार्ग पर पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में राहुल घायल हो गया। मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए। मौका पाकर बाइक सवार भाग गया। घायल राहुल को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें