मैनपुरी। शहर के ताल दरवाजा पर बुधवार की रात घर लौट रहे अनुसूचित जाति के युवक की आरोपियों ने सरिया और तमंचे की बटों से पिटाई कर दी। घायल को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पुरोहिताना निवासी राम नरेश बुधवार की रात ताल दरवाजा से घर जा रहे थे। रास्ते में फर्रुखाबाद निवासी राम निवास कश्यप अपने कुछ साथियों के वहां आ गया। उसने पुत्र अमित को जातिसूचक गालियां देना शुरू कर दिया। जब पुत्र ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे सरिया व तमंचा की बटों से पीटकर अधमरा कर दिया। लोगों को एकत्र होता देख आरोपी वहां से भाग गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने राम निवास व अज्ञात साथियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।