कासगंज। क्षेत्र के एक गांव में राशन लेने गई किशोरी को तमंचे के बल पर घर में बंधक बनाकर उससे दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। मामले में किशोरी की मां ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार एक किशोरी राशन लेने के लिए राशन डीलर की दुकान पर जा रही थी। रास्ते में गांव के ही सतीश ने उसे पकड़कर अपने घर में ले गया। जहां तमंचा से दिखाकर डरा धमका कर बंधक बनाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी की चीख पुकार सुनकर अन्य लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग गया। घटना की जानकारी किशोरी ने घर जाकर अपने परिजनों को दी। परिजनों ने घटना की जानकारी यूपी 112 पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी की तलाश की , लेकिन वह नहीं मिला। कोतवाली प्रभारी सिद्धार्थ तोमर ने बताया कि किशोरी की मां के तहरीर पर े रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस टीम लगी है।