फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पत्नी को ले गया युवक, पति ने प्रेमी की मां को काट डाला

विज्ञापन
चंद्रकली का फाइल फोटो।
विज्ञापन
सहावर (कासगंज)। पत्नी को ले जाने से गुस्साए युवक ने साथियों के साथ मिलकर पत्नी के प्रेमी की मां की फावड़े से गला काटकर हत्या कर दी। हमलावरों ने शनिवार सुबह घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। महिला को बचाने पहुंची उसकी बेटी को भी हमलावरों ने घायल किया है। सूचना पर एएसपी और सीओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मुख्य आरोपी हितेंद्र उर्फ जीतू को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना क्षेत्र के गांव इतवारपुर में चंद्रकली (45) पत्नी प्रवीण कुमार, मां अनारकली और बेटी मंजू के साथ रहती थी। करीब 9 महीने पहले चंद्रकली का बेटा सतेंद्र, सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव भोगपुर निवासी हितेंद्र उर्फ जीतू की पत्नी रूबी को लेकर कहीं चला गया। इसके बाद से हितेंद्र अपनी पत्नी को ढूंढ रहा था। उसने मामले में केस भी दर्ज कराया था। शनिवार सुबह वह पत्नी को ढूंढने के लिए चंद्रकली के घर पहुंचा था।मृतक चंद्रकली की बेटी मंजू ने बताया कि हितेंद्र उर्फ जीतू, उसका भाई मोनू और दो अज्ञात लोग शनिवार सुबह अचानक घर में घुस आए। उन्होंने चंद्रकली पर पहले चाकू और डंडे से वार किए। फिर पास में रखे फावड़े से वार कर उसका गला काट दिया। जब वह अपनी मां को बचाने पहुंची तो हमलावरों ने उसके सिर पर भी फावड़े से कर उसे भी घायल कर दिया। इसके बाद हमलावर भाग गए। आनन-फानन में मंजू ने डायल 112 को सूचना दी और एंबुलेंस के जरिए चंद्रकली को सीएचसी ले गई, जहां चिकित्सकों ने चंद्रकली को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एएसपी राजेश भारती, सीओ पटियाली संतोष कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। मंजू से वारदात की जानकारी ली। पुलिस ने मंजू की शिकायत पर हितेंद्र और उसके भाई मोनू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें