फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घर के बाहर खड़े युवक को फरसा मारकर किया घायल

Fri, 23 Jun 2023 05:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
घर के बाहर खड़े युवक को फरसा मारकर किया घायल
विज्ञापन


- गांव बुर्रा में हुई घटना, जिला अस्पताल में कराया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। गांव बुर्रा में 21 जून की शाम घर के बाहर खड़े युवक के साथ आरोपी ने गाली गलौज की। विरोध करने पर सिर में फरसा मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बुर्रा निवासी विनोद कुमार बुधवार की शाम घर के बाहर दरवाजे पर खड़ा हुआ था। तभी वहां गांव निवासी गोलू आ गया और गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। विरोध करने पर आरोपी आग बबूला हो गया और फरसा से विनोद के सिर पर वार कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल विनोद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच आरोपी वहां से भाग गया। पीड़ित के परिजन ने पुलिस को सूचना दी। मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने आरोपी गोलू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच और तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें