फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खुद ब्लेड मारकर युवक बोला बदमाशों ने हमलाकर लूटा मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
किरावली। सीएचसी किरावली में सोमवार को एक व्यक्ति घायल अवस्था में पहुंचा, जिसने पहले बदमाशों के हमलाकर मोबाइल लूटे जाने का दावा किया। हालाकि पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि घरेलू विवाद में युवक ने खुद ही ब्लेड मार लिया है। पुलिस के मुताबिक थाना अछनेरा के गांव साधन निवासी प्रहलाद (34) ने स्वयं को ब्लेड मारकर घायल किया था। सोमवार को दिन में करीब 11 बजे सीएचसी पहुंचने पर उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। प्रहलाद ने बताया कि वह पत्नी को छोड़कर फतेहपुर सीकरी से आया था और शराब के नशे में था। लघुशंका के दौरान मोबाइल न मिलने पर उसने खुद को ब्लेड मार लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक ने घरेलू विवाद में यह कृत्य किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें