फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नमाज पढ़ कर लौट रहे युवक को घेरकर पीटा

Sat, 27 May 2023 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी।
विज्ञापन

नमाज पढ़ने के बाद शुक्रवार की शाम घर लौट रहे एक युवक को नामजद लोगों ने घेर लिया। उसे लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। लोग एकत्र होता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा निवासी अमन नवी शुक्रवार की दोपहर नवाज पढ़ने के लिए गया था। शाम करीब तीन बजे जब वह वापस घर लौट रहा था। तभी मोहल्ला निवासी नन्हू और आकाश उसे गालियां देने लगे। इस बीच ओम तोमर और शिवम तोमर निवासी गुलाब बाग भी वहां आ पहुंचे। उक्त चारों ने लोगों ने गाली गलौज करते हुए पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकले। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें