कासगंज। शहर की एक कालोनी निवासी युवती को तीन दिन पूर्व एक युवक झांसे में लेकर अगवा कर ले गया। युवती के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला पंजीकृत कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू की है।
युवती का परिवार शहर की एक कालोनी में रहता है। दिल्ली के पालम थाने के पास रहने वाला एक युवक पहले से घर पर आता जाता था। 2 अक्तूबर की दोपहर युवक सन्नी पुत्र दिनेश उनके घर आया और युवती को झांसा देकर अगवा कर ले गया। परिवार के लोगों ने आरोपी युवक को काफी तलाशा, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। युवक के खिलाफ युवती के पिता ने अपहरण की धाराओं में मामला पंजीकृत कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। युवक दिल्ली के पालम थाने के पास रहता है। इंस्पेक्टर सिद्धार्थ तोमर ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।