युवक ने घर के कमरे में फंदा लगाकर दी जान
गांव कमालपुर में हुई घटना, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। थाना बेवर क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी एक युवक ने सोमवार की शाम घर के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
बेवर थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी बंधन उर्फ मोहित (28) ट्रक चालक था। वह शराब पीने का आदी हो चुका था। सोमवार की शाम को वह घर आया और खाना खाने के बाद कमरे में सोने के लिए चला गया। कुछ देर बाद परिजन ने देखा कि उसका शव पंखे के कुंदे में फंदे पर लटका हुआ है। जानकारी होते ही घर में अफरातफरी और चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग एकत्र हो गए। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद मोर्चरी भिजवाया। बंधन ने खुदकुशी क्यो की इसको लेकर परिजन कोई स्पष्ट वजह नहीं बता सके। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए मंगलवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया।