फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नहर में छलांग लगाने वाली महिला थी जहांगीरपुर की

Wed, 10 Apr 2024 01:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोमवार की देर शाम बरखुरदारपुर गांव के निकट एक महिला ने हजारा नहर में छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौत हो गई। सोशल मीडिया के माध्यम से परिवार के सदस्यों ने उसके शव की शिनाख्त की है। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

सोमवार को हजारा नहर में एक महिला ने छलांग लगा दी थी। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और गोताखोरों ने महिला के शव को देर रात तलाश कर नहर से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह भेजकर उसके शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। पुलिस ने उसका फोटो सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया।
फोटो के वायरल होने पर उसके परिवार के सदस्यों ने देखा। परिवार के सदस्यों ने पुलिस से संपर्क किया। साथ ही शव विच्छेदन गृह पहुंचकर परिजन ने शव की शिनाख्त कलावती (50) निवासी जहांगीरपुर के रूप में की। मृत महिला के पुत्र मुकेश ने बताया कि उसकी मां कलावती सोमवार की शाम साढ़े चार बजे के करीब घर से बाजार के लिए निकली थी। उनके बाद लापता हो गई। परिवार के सदस्य उसकी तलाश कर रहे थे। पुलिस ने पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें