फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: बेटे को हवालात में देख, थाने की चौखट पर वृद्ध मां बिलखती रही; पुलिस ने नहीं सुनी... हो गई मौत

Sat, 04 Nov 2023 02:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

गांव में विवाद के बाद पुलिस वृद्धा के बेटे को पकड़कर थाने में ले आई थी। वृद्धा थाने पहुंची और पुलिस से गुहार लगाई कि बेटा निर्दोष है, लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी। वो थाने के गेट पर बैठी रोती रही। उसकी हालत बिगड़ी गई। इसके बाद पुलिसकर्मी  एंबुलेंस से उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। 

 
विज्ञापन
थाना एलाऊ मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव मधुपुरी में झगडे़ के बाद पकडे़ गए बेटे को छुड़ाने के लिए पहुंची वृद्ध मां बिलखती रही। इस दौरान वृद्धा की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

यहां का है मामला 
एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव मधुपुरी निवासी रामबेटी और पुत्रवधू कैलादेवी का बुधवार की दोपहर गांव के ही अमित नागर से विवाद हो गया था। कैला देवी की ओर से थाने में सूचना दी थी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष को समझा कर मामला रफादफा कर दिया था। शाम को एक बार फिर अमित ने गाली गलौज कर दी। इसके बाद दोनों पक्ष के बीच विवाद होने लगा। इस बार शिकायत पर पहुंची पुलिस रामबेटी के पुत्र छोटू को पकड़ कर थाने ले गई। पुत्र के पकडे़ जाने के बाद रामबेटी (60) उसे छुड़ाने के लिए थाने पहुंच गईं। पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए बिलखती रहीं।

किसी ने नहीं सुनी फरियाद 
वृद्धा की फरियाद पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। मामला तूल पकड़ने लगा तो पुलिस दूसरे पक्ष के लोगों को भी पकड़ कर थाने ले आई। इस दौरान थाना परिसर में बैठी रामबेटी की तबीतयत बिगड़ने लगी। महिला बेसुध होकर गिरी तो परिजन व थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों के हाथ पैर फूल गए। आनन फानन एंबुलेंस बुलाकर महिला को जिला अस्पताल भिजवाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। 
विज्ञापन

फिर पुलिस ने दिखाई तेजी 
सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने भी घटनास्थल पहुंच कर परिजन से जानकारी ली। पुलिस ने आनन फानन में छोटू की तहरीर पर विपक्षी अमित, देवेंद्र औरा देवेंद्र की पुत्री सोनम के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें