बरनाहल। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला दवा लेकर आने की बात कह कर निकली। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। पति व अन्य परिजन ने काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। पति की ओर से थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। पति ने बताया कि शुक्रवार को पत्नी ने उस से कहा कि वह दवा लेने के लिए बाजार जा रही है। इसके बाद पत्नी चली गई, शाम तक इंतजार करने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी तो सभी लोग परेशान हो गए। कुछ देर और इंतजार किया, फिर भी पत्नी घर नहीं लौटी।
अनहोनी की आशंका के बीच पत्नी की तलाश शुरू की, लेकिन काफी खोजबीन करने के बाद भी जानकारी नहीं हो सकी। पति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि पत्नी घर में रखी नकदी और जेवर भी अपने साथ ले गई। इस बात की जानकारी उसे अलमारी बक्सा आदि देखने पर हुई। थाना प्रभारी सुखवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस जांच व तलाश को लेकर प्रयासरत है।
-