मैनपुरी/कुरावली/किशनी।
टेंपो से बाजार आ रही महिला का बैग चोरी हो गया। चालक पर चोरी की आशंका व्यक्त करते हुए पीड़िता ने पुलिस से बैग बरामद कराए जाने की मांग की।
फर्रुखाबाद के कायमगंज निवासी वंदना देवी मंगलवार को आगरा रोड पर अपने रिश्तेदार के यहां आईं थीं। बृहस्पतिवार को वह टेंपो से बस अड्डा जा रहीं थीं। रामलीला मैदान के पास चालक ने गाड़ी खराब होने की बात कहकर उतार दिया। महिला ने जब अपना झोला देखा तो उसमें से बैग गायब था। पीड़िता ने चालक पर बैग चोरी करने का शक जताया। लोगों के कहने पर महिला ने कोतवाली में जाकर शिकायत की।
वहीं फिरोजाबाद के फरिहा क्षेत्र के गांव केसपुरा निवासी संजीव ससुराल मिढावली खुर्द आए थे। सास का मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के दौरान तहसील उनकी बाइक चोरी हो गई। इसके अलावा किशनी सब स्टेशन चौराईपुर के जेई ओमप्रकाश ने चेकिंग के दौरान बिजली चोरी मिलने पर उदयवीर, सुभाष, आनंद, इंद्रपाल, सौरभ, कप्तान सिंह, भूरे, अनिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।