फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बैराज से पानी छोड़ते ही फिर बढ़ा गंगा का जलस्तर

Tue, 04 Jul 2023 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गंगा में बैराज से फिर पानी पानी छोड़ा गया है। जिसके कारण 15 सेंटीमीटर जलस्तर में बृद्धि दर्ज की गई है। जलस्तर बढऩे से श्रावण मास में गंगा स्नान को पहुंचने वाले लोगों एवं कांवड़ियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, गंगा में बढ़े हुए जलस्तर के कारण प्रशासन ने बल्लियां लगवाकर लाल झंडियों के संकेतक भी लगवाए हैं।हरिद्वार और बिजनौर बैराज से सोमवार से पानी छोड़ा जा रहा था। हरिद्वार से सोमवार के मुकाबले करीब 1600 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
विज्ञापन


बिजनौर से सोमवार को छोड़ा गया पानी नरौरा बैराज पर पहुंचा। नरौरा से करीब 6000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे लहरा और कछला गंगाघाटों पर जलस्तर में करीब 15 सेंटीमीटर की बृद्धि हो गई और बृद्धि का क्रम लगातार बना हुआ है। बढ़े हुए जलस्तर से सबसे ज्यादा परेशानी श्रावण मास में गंगास्नान को पहुंचने वाले लोगों और कांवड़ियों को हो रही है। वह खतरे को देखते हुए गंगा किनारे ही स्नान करने को मजबूर हो रहे हैं। सिंचाई विभाग भी बढ़े हुए जलस्तर के बाद से अलर्ट पर है। प्रशासन भी कांवड़ मेले को देखते हुए लगातार गंगा के जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं और अपडेट दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें