अछनेरा। थाना क्षेत्र के गांव रायभा निवासी मुकेश ने थाने में तहरीर दी है कि बुधवार देर शाम वह रायभा पुल के पास स्थित कॉलोनी के निकट सामान लेने गया था। कॉलोनी के गेट पर मौजूद चौकीदार ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर चौकीदार ने उसके साथ मारपीट की और ईंट उठाकर उसकी ओर फेंक दी एवं जातिसूचक शब्द कहे। थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत मिली है, जांच की जा रही है।