कासगंज। जिले के ढाई लाख राशन कार्डधारक राशन वितरण का इंतजार खत्म हो गया है। 13 से 22 जून तक राशन का वितरण किया जाएगा। शासन से राशन वितरण की तिथि निर्धारित कर दी है। जिले में पात्र गृहस्थी योजना एवं अंत्योदय योजना से जुड़े 250686 कार्डधारक हैं। 1091701 लोगों का पेट सरकारी राशन से भरता है।। वैसे तो माह की पांच तारीख से राशन वितरण की व्यवस्था है। लेकिन निर्धारित समय पर राशन का वितरण शुरू न होने से कार्डधारक राशन का इंतजार कर रहे थे।
शासन ने राशन वितरण की तिथि निर्धारित कर दी है। 13 से 22 जून तक जिले की 589 दुकान पर राशन का वितरण होगा। पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट 2 किलो गेहूं व 3 किलो चावल एवं अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रति कार्ड 14 किलो गेहूं व 21 किलो चावल मिलेगा।
राशन वितरण के लिए शासन से तिथि निर्धारित हो गई है। राशन वितरण पारदर्शिता के साथ कराया जाएगा। दुकानों का निरीक्षण किया जाएगा। संजय कुमार, जिलापूर्ति अधिकारी