विश्व हिंदू परिषद ने ग्वाल बाबा पर चढ़ाया नेजा
जगनेर। कस्बे में ग्वाल बाबा मंदिर पर शनिवार को विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने नेजा चढ़ाया। मुख्य वक्ता विहिप ब्रज प्रांत संगठन मंत्री राजेश कुमार ने हिंदुओं को संगठन होकर अपनी संस्कृति धरोहर को बचाने रखने का संकल्प दिलाया। जिला सह मीडिया प्रभारी डॉ.लवलेश कुमार ने अपने क्लीनिक पर सभी अतिथियों का फेटा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर विधायक भगवान सिंह कुशवाह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्याम भदौरिया, राकेश त्यागी, रविंद्र परमार, रामप्रकाश फाैजी, राहुल जोशी, भगवान सिंह सिकरवार आदि उपस्थित रहे।