फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ग्राम प्रधान का रास्ता घेर कर दी धमकी

Fri, 14 Jul 2023 06:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान का रास्ता घेर कर दी धमकी
विज्ञापन

तहरीर पर भोगांव थाने में दर्ज की गई रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी



भोगांव। ग्राम पंचायत अहिरवा के ग्राम प्रधान एक झगड़े में घायल हुए युवक को देख कर वापस लौट रहे थे। रास्ते में नामजद लोगों ने घेरकर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच व तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत अहिरवा के ग्राम प्रधान कुलदीप यादव ने बताया कि नगला लऊ के रवी और दीपू से सुरजीत का झगड़ा हो गया था। 10 जुलाई को वह घायल हुए सुरजीत के पिता को देखने के लिए उनके घर पर गए थे। वहां से वापस लौटते समय अहिरवा निवासी मुजफ्फर ने गाड़ी लगाकर उनका रास्ता रोक दिया। रास्ते से हटने के लिए कहा तो मुजफ्फर ने अपने साथी प्रेमपाल, भल्लू, गुड्डू को बुला लिया। उक्त सभी लोगों के हाथों में लाठी-डंडे थे। गालीगलौच की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। ग्रामीणों ने आकर उन्हें बचाया। प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें