आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के वेटलिफ्टरों ने नॉर्थ जोन वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में एक स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल किए। प्रतियोगिता जालंधर में आयोजित हुई। विश्वविद्यालय के पांच खिलाड़ियों ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए भी क्वालिफाई किया। विश्वविद्यालय के शुन्नी ने 105 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं मोहन श्याम ने 75 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतकर नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. आशु रानी ने खिलाड़ियों को बधाई दी।