फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विवि ने जारी किया एमए अर्थशास्त्र का परीक्षा कार्यक्रम

Sat, 25 Oct 2025 02:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने एमए अर्थशास्त्र का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। ये परीक्षाएं 27 से 30 अक्तूबर तक प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के लिए आयोजित की जाएंगी। परीक्षा सुबह 9 से 10:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा समिति के डॉ. आयुश मंगल ने बताया कि बीए, एमए राजनीति शास्त्र के बाद अब एमए अर्थशास्त्र का परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है। इनमें 15 नंबर का पेपर और बचे 10 अंक में प्रेजेंटेशन और उपस्थिति देखी जाएगी। इसके बाद मुख्य परीक्षा में अंक जोड़कर नतीजे घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन



एमए सेमेस्टर 1
27 अक्तूबर- उन्नत सूक्ष्म आर्थिक विश्लेषण-I
28 अक्तूबर- भारतीय आर्थिक नीति-I
29 अक्तूबर- जनसंख्या अध्ययन-I
30 अक्तूबर- अर्थशास्त्र के लिए सांख्यिकीय विधियां


एमए सेमेस्टर 3
27 अक्तूबर- उन्नत सकल आर्थिक विश्लेषण-I
28 अक्तूबर- सार्वजनिक अर्थशास्त्र-I
29 अक्तूबर- अंतरराष्ट्रीय व्यापार और वित्त-I
30 अक्तूबर- वित्तीय संस्थान और बाजार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें