फोटो 37 कासगंज में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा रोशनी में नहाया कलेक्ट्रेट परिसर स
- फोटो : samvad
कासगंज। जिले में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के बीच जोश और जज्बे से मनाया जाएगा। व्यापक तैयारियां की गई हैं। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट, पुलिस ऑफिस, विकास भवन सहित अन्य सरकारी इमारतें तिरंगा रोशनी से जगमगाती नजर आईं। महापुरुषों की प्रतिमाओं पर भी रोशनी की गई। आज शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट भवन में जिलाधिकारी प्रणय सिंह ध्वजारोहण। इस मौके पर अन्य कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। पुलिस लाइन पर एसपी अंकिता शर्मा ध्वजारोहण। वहीं विकास भवन पर सीडीओ सचिन ध्वजारोहण। जिला जज न्यायालय में जिला जज रामेश्वर ध्वजारोहण करेंगे। इसके अलावा अन्य सरकारी कार्यालयाें, स्कूलों, कॉलेजों में समाजसेवी संगठनों के द्वारा ध्वजारोहण कर सांस्कृतिक कार्यक्रम में आयोजित किए जाएंगे। नगरपालिका परिषद कासगंज में पालिकाध्यक्ष मीना माहेश्वरी ध्वजारोहण करेंगी। सोरोंजी नगरपालिका में पालिकाध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ध्वजारोहण करेंगे। सीएमओ कार्यालय पर सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल ध्वजारोहण करेंगे। एक दिन पूर्व सरकारी इमारतों, महापुरुषों की प्रतिमाओं पर लोग स्वतंत्रता दिवस के जोश से उत्साहित थे।