फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बिलियर्ड्स प्रतियोगिता का रोमांच, शुभम और पुरु फाइनल में पहुंचे

Sun, 14 Jun 2026 02:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बिलियर्ड्स प्रतियोगिता
विज्ञापन
आगरा। सिकंदरा स्थित क्लब 147 में शहर की बड़ी बिलियर्ड्स प्रतियोगिता का रोमांच दिखा। प्रतियोगिता के फाइनल में शुभम पाराशर और पुरु डेम्बले ने जगह बनाई है। विजेता को 31 हजार रुपये, उपविजेता को 15 हजार रुपये और सेमीफाइनल खिलाड़ियों को 7,500-7,500 रुपये की नकद राशि मिलेगी। सर्वश्रेष्ठ ब्रेक के लिए 3,100 रुपये का विशेष पुरस्कार भी है। रोहित तलवार ने 75 अंकों के ब्रेक पर 11 हजार रुपये और 50 अंकों के ब्रेक पर 5,100 रुपये के अतिरिक्त नकद पुरस्कार घोषित किए हैं। करण रहेजा और आनंद सेमीफाइनल तक पहुंचे। आयोजक अमन जेटली ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य आगरा की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें