फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिला को बातों में फंसाकर कुंडल और बैग ले गए टप्पेबाज

Fri, 28 Mar 2025 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के आवास विकास काॅलोनी निवासी एक महिला बैंक से घर आते समय टप्पेबाजी का शिकार हो गई। रास्ते में मिले दो टप्पेबाजों ने महिला को बातों में फंसाकर कुंडल उतरवा लिए और बैग लेकर चले गए। ठगी का एहसास होने के बाद पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास काॅलोनी की रहने वाली सुमन देवी 25 मार्च को बैंक से रुपये निकालने के लिए गई थीं। करीब 11 बजे वह रुपये निकालने के बाद क्रिश्चियन तिराहा की ओर आ रही थीं। इसी दाैरान रास्ते में दो व्यक्ति मिले और महिला से अस्पताल जाने का रास्ता पूछा। महिला ने उन्हें रास्ता बताया तो दोनों युवक बातचीत करने लगे। महिला को बात करते हुए आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट तक ले गए। वहां बातों में फंसाकर कुंडल उतरवाने के साथ ही बैग से 3 हजार रुपये की नकदी भी ले ली। महिला को कुछ देर वहां रुकने की बात कह कर टप्पेबाज चले गए। कुछ देर बाद महिला को ठगी का एहसास हुआ तो दोनों युवकों की इधर उधर तलाश की। मगर उनका कोई पता नहीं लग सका। पीड़िता के पति प्रदीप चौहान ने कोतवाली में टप्पेबाजों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें