फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बोर्ड की पहली बैठक तक होगा निकाय का कार्यकाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। निकायों का कार्यकाल बोर्ड की पहली बैठक तक होगा। शासनादेश आते ही कार्यकाल पर बना ऊहापोह खत्म हो गया है। इसी के साथ ही निकायों की पहली बोर्ड बैठक के रिकार्ड खंगालने शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले की 10 स्थानीय निकायों में शपथ ग्रहण 12 दिसंबर 2017 को हुआ था। जिससे निकायों के कार्यकाल को 12 दिसंबर 2022 को समाप्त होना माना जा रहा था, लेकिन शासन से गाइड लाइन न आने से इस स्थिति पर असमंजस बना हुआ था, लेकिन शासन की गाइड लाइन मंगलवार को जिला प्रशासन को मिल गई। शासन की गाइड लाइन में बोर्ड की पहली बैठक की तिथि से कार्यकाल की गणना मानने के निर्देश है। इन निर्देशों के आने के बाद अब बोर्ड की पहली बैठक का रिकार्ड निकायों में खंगाला जा रहा है, जिससे कार्यकाल स्पष्ट हो सके। कार्यकाल समाप्त होने पर अधिशासी अधिकारी को कार्य संचालन का दायित्व सौंप दिया जाएगा। इसके साथ ही निकायों की कार्यकारिणी समिति बहुमत के द्वारा अधिशासी अधिकारियों को परामर्श दे सकेगी। समिति नागरिकों को दी जाने वाली सुविधाओं का पर्यवेक्षण भी करेगी। निकायों के खातों का संचालन नए अध्यक्ष के पदभार ग्रहण करने तक होगा।
निकायों के कार्यकाल के संबंध में शासन से गाइड लाइन प्राप्त हो गई है। निकायों की पहली बोर्ड बैठक की तिथि सभी निकायों से मांगी गई है। निकायों का कार्यकाल समाप्त होने पर शासन के निर्देशों के अनुसार प्रकिया को अपनाया जाएगा-अजय श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें