सिढ़पुरा। कस्बा के अमांपुर रोड स्थित एक दुकान के किराएदार ने फर्जीवाड़ा करते हुए बैंक से लोन प्राप्त कर लिया। दुकान मालिक ने किराएदार को खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। दुकान मालिक का आरोप है कि उनकी दुकान में एक व्यक्ति किराए पर बैल्डिंग का कार्य करता है। हाल ही में उसने किराए की दुकान से संबंधित दस्तावेजों का उपयोग कर बैंक से लोन स्वीकृत करा लिया है। जब वह जानकारी के लिए केनरा बैंक पहुंचे तो खुलासा हुआ कि किसी अन्य व्यक्ति के फर्जी हस्ताक्षर के माध्यम से यह लोन स्वीकृत किया है। मामले में दुकान स्वामी ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।