फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पारा 44 डिग्री पहुंचा, गर्मी से लोग रहे बेहाल

Sun, 15 Jun 2025 01:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कासगंज में धूप से बचाव के लिए गमछा ओढ़कर जाते युवक।
विज्ञापन
कासगंज। शनिवार को अधिकतम पारा 44 डिग्री रिकार्ड किया गया। ऐसे में गर्मी के कारण लोग बेहाल रहे। सुबह से ही उमस ने परेशानी बढ़ाई तो दोपहर में तपन ने उन्हें झुलसाया। सड़क से लेकर तक बाजार की चहल-पहल पर भी असर देखा गया।पटियाली में शुक्रवार को हुई बारिश तथा जिले में चली तेज हवा के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल गई थी, लेकिन शनिवार को मौसम फिर से बदल गया। सुबह बादल छाने से पारा 2 डिग्री नीचे आ गया। न्यूनतम पारा 29 डिग्री रिकार्ड किया गया, लेकिन उमस से लोग परेशान नजर आए। सुबह 9 बजे के बाद धूप निकलने के साथ पारा बढ़ना शुरू हो गया। दोपहर 2 बजे तक पारा 4 डिग्री उछाल मारकर 44 डिग्री तक पहुंच गया। इससे तपन बढ़ गई। बाजार की चहल-पहल प्रभावित नजर आई। 14 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली गर्म हवा लोगों को झुलसाती रही। सड़कों पर लोग अपने चेहरे ढककर या फिर छाता लगाकर निकले। सूरज अस्त होने के बाद शाम को लोगों को तपन से तो राहत मिल गई, लेकिन गर्मी बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें