घिरोर। गांव नगला मियां निवासी किशोरी ने बृहस्पतिवार सुबह घर से कुछ दूरी पर लगे पेड़ पर दुपट्टे का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। किशोरी ने खुदकुशी क्यों कि इसको लेकर परिजन कोई जानकारी नहीं दे सके।
गांव नगला मियां निवासी केशव शाक्य की पुत्री अनूपा शाक्य (15) बृहस्पतिवार सुबह घर से शौच के लिए जाने की बात कह कर निकली थी। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजन परेशान हो गए। तभी सूचना मिली कि अनूपा का शव घर से करीब 400 मीटर दूर मनोज कुमार निवासी बलपुरा के खेत में पेड़ से लटका है। पुलिस भी आ गई। शव को पेड़ से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
-
शायद बीमारी के चलते कर ली खुदकुशी
अनूपा शाक्य ने खुदकुशी क्यों कि इसको लेकर परिजन कोई ठोस वजह नहीं बता सके। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि वह मानसिक रूप से कमजोर थी। काफी समय से बीमार भी चल रही थी। शायद इसी वजह के चलते उसने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मौत का सही कारण जानने लिए पोस्टमार्टम कराया है।