किरावली। अखिल भारतीय खटीक एकता मंच के तत्वावधान में पथौली के काका गार्डन में रविवार को समाज के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने वाली टीम को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश सावरिया ने कहा कि समाज में शिक्षा की अलख जगाने के लिए ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। संरक्षक अशोक राजौरा, देवेंद्र बंसीवाल, किशोर सेजवाल, अजय तंवर, नरेश बुटोलिया ने नरेश भूटौलिया,रंजीत, सुनिल कुमार, मुकुल भूटोलिया, सोमेश भूटोलिया को सम्मानित किया। धर्मवीर राजौरा, राम बुटोलिया, देवेंद्र आशीवाल, रघुवीर सावरिया, रघुवीर सामरिया, अशोक राजौरा माैजूद रहे।