आगरा के केदार नगर स्थित श्रीदुर्गा माता मंदिर के सामने आयोजित श्री शिवमहापुराण कथा महोत्सव प्रस
- फोटो : रामेश्वर दास
आगरा। केदार नगर स्थित श्रीदुर्गा माता मंदिर के सामने शिवमहापुराण कथा महोत्सव चल रहा है। बृहस्पतिवार को तीसरे दिन पुराणाचार्य रविशंकर पाराशर ने भगवान शिव के कामदेव दहन, माता पार्वती की कठोर तपस्या और शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग सुनाया। कथा के दौरान शिव-पार्वती विवाह की भव्य झांकी सजाई गई, जिसे देखकर श्रद्धालु मुग्ध हो उठे। महिलाओं ने मंगलगीत गाए। कथा व्यास ने कहा कि शिव-पार्वती का विवाह त्याग, विश्वास और समर्पण का आदर्श प्रतीक है। उन्होंने युवाओं को दहेज और दिखावे से दूर रहकर संस्कारों को अपनाने की प्रेरणा दी। कथा के समापन पर 11 लीटर दूध से महाअभिषेक एवं महाआरती हुई। इस दौरान हरेंद्र उप्रेती, सुरेंद्र उप्रेती, रविंद्र दत्त उप्रेती, खेमचंद उप्रेती, जगदीश उप्रेती, डॉ. प्रदीप उप्रेती, मनोज उप्रेती आदि मौजूद रहे। महोत्सव के चौथे दिन शुक्रवार को श्रीगणेश जन्म, उनके प्रथम पूज्य होने और कार्तिकेय जन्म का प्रसंग सुनाया जाएगा।