फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दोपहर में सूरज के तल्ख तेवर, बिजली कटौती ने किया बेचैन

Sun, 24 May 2026 02:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बाह में लू के कहर से बचने को सिर ढक कर निकलती हुई लड़कियां
विज्ञापन
बाह। लू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार की दोपहर तक सूरज के तल्ख तेवर ने बाह क्षेत्र के लोगों को बेचैन कर दिया। बढ़ी हुई बिजली कटौती ने गर्मी से बेचैन लोगों का पारा चढ़ा दिया। हालांकि शाम को असमान में छाए बादलों ने गर्मी से हल्की राहत दी। दोपहर तक जरूरी काम से घर से बाहर निकले लोग सूरज की तपिश एवं लू के थपेड़ों से बचने के लिए घरों से सिर ढक कर निकले। बाह, जैतपुर, बासौनी, जरार, भदरौली, चित्राहाट, कचौराघाट में सड़कों से लेकर बाजार तक सन्नाटा पसरा रहा। बिजली कटौती ने रात की नींद और दिन का चैन छीन लिया है। रेंका के मोनू शर्मा, नरहोली के भूपेन्द्र सिंह चौहान, जैतपुर के कुलदीप भदौरिया ने बताया कि 24 घंटे में महज 8 घंटे बिजली मिल रही है, बिजली सप्लाई के दौरान ट्रिपिंग भी परेशान कर रही है। बिजली कटौती बढ़ने पर भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) की युवा इकाई के जिलाध्यक्ष मोनू शर्मा, भारतीय किसान यूनियन (सर्वोदय) के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह चौहान, भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र भदौरिया ने बिजली कटौती पर नाराजगी जताते हुए जनहित में शैड्यूल के मुताबिक आपूर्ति दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें