फोटो संख्या 14- कासगंज के श्रीमती द्रोपदी देवी जाजू बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम मे
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज। जिला गंगा समिति एवं श्रीमती द्राैपदी देवी जाजू बालिका इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में विद्यालय में स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया गया।
कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. सोमवती शर्मा ने कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत नहीं बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है। विद्यालय परिसर में सफाई की गई। इस दौरान छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाकर अपने विद्यालय और घर को स्वच्छ रखने और अन्य लोगों को प्रेरित करने को कहा गया। संवाद