फोटो 2 खेरागढ़ राजकीय महाविद्यालय में आयोजित चित्रकला कार्यशाला में आकर्षक वस्तुएं बनाते हुए व
खेरागढ़/सैंया। राजकीय महाविद्यालय सैंया में पांच दिवसीय चित्रकला कार्यशाला चल रही है। चौथे दिन बृहस्पतिवार को छात्र-छात्राओं को फैब्रिक पेंटिंग और मूर्तिकला का प्रशिक्षण दिया गया। चित्रकला विभाग के प्रभारी एवं कार्यशाला संयोजक डाॅ. रविंद्र कुमार ने कपड़ों पर रंगों से आकर्षक डिजाइन बनाने की तकनीक के साथ ही मेजपोश, साड़ी, बेडशीट, कुशन कवर और पर्दों पर फूल-पत्ती, कार्टून व ज्यामितीय आकृतियों की पेंटिंग बनाना सिखाया गया। मूर्तिकला के तहत बैंडेज, नारियल और फाइबर आदि की मदद से रबर के सांचे तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया। दौरान डाॅ. विशाल भास्कर, डाॅ. रेखा सुमन, डाॅ. अनिल कुमार, विजय आनंद गौतम, हुकुम सिंह, दिनेश चंद लवानिया, बृजमोहन आदि मौजूद रहे।