फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board: हिंदी का पेपर देख हाईस्कूल के छात्र का छूटा पसीना, गुस्से में आकर किया ऐसा काम...मच गया शोर

Fri, 23 Feb 2024 07:58 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

हाईस्कूल की परीक्षा के दौरान छात्र ने उत्तर पुस्तिका फाड़ी तो शोर मच गया। वो भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन उसे पकड़ लिया गया।
 
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा देकर बाहर आते छात्र - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन हाईस्कूल की परीक्षा में एक छात्र ने गुस्से में आकर अपनी उत्तरपुस्तिका फाड़ दी। परीक्षा केंद्र से भागने का प्रयास किया लेकिन कक्ष निरीक्षक ने पकड़ लिया। केंद्र व्यवस्थापक की तरफ से छात्र के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


ईश्वर महाराज इंटर कॉलेज नगला तेजा सैंया में सुबह की पाली में हाईस्कूल के हिंदी विषय की परीक्षा कराई गई। पूर्वाह्न करीब 11 बजे अचानक एक कक्ष में शोर होने लगा। एक कक्ष निरीक्षक पकड़ो-पकड़ो चिल्ला रहे थे। भाग रहे छात्र को पकड़ लिया गया। छात्र अपनी उत्तरपुस्तिका फाड़कर भाग रहा था।


इस वजह से फाड़ी उत्तर पुस्तिका 
केंद्र व्यवस्थापक मयंक यादव ने छात्र से सवाल किए लेकिन उसने कोई उत्तर नहीं दिया। परीक्षा कंट्रोल रूम पर सूचना दी गई। केंद्र व्यवस्थापक की तरफ से थाना सैंया में छात्र के खिलाफ तहरीर दी गई। उत्तर पुस्तिका फाड़ने के पीछे का कारण प्रश्नों के उत्तर न आना बताया जा रहा है। केंद्र व्यवस्थापक ने बताया कि जीडी इंटर कॉलेज के छात्र दीपक सिंह ने अपनी उत्तरपुस्तिका फाड़ दी। थाने में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन


फेल हो जाएगा छात्र
परीक्षा पर्यवेक्षक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि पहली बार बोर्ड परीक्षा देने का छात्रों पर दबाव होता है। इस दबाव को छात्र सहन नहीं कर सका और इस घटना को अंजाम दिया। उत्तरपुस्तिका फाड़ने के मामले में छात्र का नुकसान हुआ है। इस विषय में फेल कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें