फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मांगे पूरी होने तक जारी रहेगी हड़ताल

Sat, 21 Sep 2024 05:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। नगर पालिका के सफाई कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। कर्मियों ने गांधी मूर्ति पर अपना धरना दिया। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं की जातीं तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। संघ के अध्यक्ष सोनू भंडारी का कहना है कि सफाई कर्मी की 11 सूत्रीय मांगे हैं। इन मांंगों के संबंध में अधिशाषी अधिकारी व पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन दिया गया था, लेकिन उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया। मजबूरन कर्मियों को हड़ताल पर जाना पडा। जब तक उनकी 11 मांगे एवं महिला सफाई कर्मियों से अभद्रता, मारपीट, करने वाले पालिका अध्यक्ष के पुत्र भोला के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी उनकी हड़ताल व धरना जारी रहेगा। इस दौरान राजकपूर बाल्मीक, मुकेश वाल्मीकि सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें