फोटो 25 कासगंज में ट्रामा सेंटर का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी स्रोत सूचना वि
कासगंज। जिले के नोडल अधिकारी एवं आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग भूपेंद्र एस चौधरी ने जिलाधिकारी प्रणय सिंह के साथ जिला अस्पताल में निर्माणाधीन ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने जिलाधिकारी को भवन के बीम, पिलर और स्ट्रक्चर (ढांचे) की मजबूती की जांच कराने के निर्देश दिए।नोडल अधिकारी ने कहा कि समय सीमा के अंतर्गत ट्रॉमा सेंटर का निर्माण किया जाए। भवन में एलिवेशन का काम सही तरीके से हो। फायर एग्जिट ढंग से बनाया जाए। प्रोजेक्ट पूरा होने पर उन्होंने थर्ड पार्टी से जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विशेषकर भवन के ढांचे की मजबूती का आकलन कर लिया जाए। नोडल अधिकारी ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में भी जानकारी ली। चिकित्सकों की तैनाती के संबंध में पूछा। सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल ने उन्हें सारी स्थितियों के बारे में बताया। उन्होंने निर्माणदायी संस्था को निर्देश दिए कि वे समय से गुणवत्ता के साथ कार्य को पूरा करें। इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर संजीव कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक संजीव सक्सेना सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।