बेवर। क्षेत्र के जाहरवीर गोगा जी महाराज मंदिर में गोगा जी कथा का आयोजन किया गया। कथा वाचक वीरेंद्रनाथ शास्त्री ने कहा कि गोगाजी महाराज की कथा मानव जाति को ऊंच-नीच, जाति-पाति और धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता और प्रेम का संदेश देती है। जाहरवीर महाराज को हिंदू और मुस्लिम दोनों धर्मों के लोग समान रूप से पूजते हैं। परीक्षित अनिल कुमार-रीना कुमारी, पंडित नरेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।