फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दंगल में पहलवानों के दांवपेंच देख रोमांचित हुए दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। क्षेत्र के गांव बंगश नगर में दंगल आयोजित किया गया, जिसमें पहलवानों ने कुश्ती के दांवपेंच दिखाते हुए दर्शकों को रोमांचित किया। दंगल का शुभारंभ सपा नेता रामनरेश यादव ने फीता काटकर व पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया। उन्होंने कहा कि हार जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं। हार से कुछ नया सीखने का मौका मिलता है। दंगल में पहली कुश्ती प्रदीप पहलवान बंगश नगर व योगेश पहलवान पटियाली के बीच हुई। इसमें प्रदीप पहलवान ने जीत हासिल की। दूसरी कुश्ती जेकेश पहलवान सीयपुर व धर्मपाल पहलवान बंगश नगर के बीच हुई जो बराबरी पर छूटी। अंतिम कुश्ती तूफ़ान पहलवान सिरावल व जोगेंद्र पहलवान सिकंदरपुर के बीच हुई। दोनों ही पहलवानों ने एक दूसरे पर खूब दांवपेंच लगाए। दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। दोनों ही पहलवानों का कुश्ती समय पूरा होने पर बराबरी पर छूट गई। रेफरी की भूमिका जगदीश यादव,नरवीर सिंह,नन्हे पहलवान ने निभाई। इस दौरान दंगल के आयोजक धर्मपाल पहलवान, नरेंद्र यादव, विजेंदर यादव, सत्यपाल पहलवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें