सैंया। फरियादी बनकर बुधवार रात को 11 बजे एसपी ग्रामीण पूर्वी सोमेंद्र मीणा थाने पहुंचे। कार्यालय में मुंशी से कहा कि टोल प्लाजा पर उनका पर्स छिन गया है। पर्स में रुपये और जरूरी कागज थे। इस पर मुंशी ने लिखित तहरीर मांगा और प्रभारी को घटना की जानकारी दी। प्रभारी ने मौके पर चलकर जानकारी लेने को कहा तब एसपी ने बताया कि यह उनकी टेस्ट रिपोर्ट है। टेस्ट रिपोर्ट जानकार पुलिस ने राहत की सांस ली।
थाने में रात में कार्यालय ड्यूटी पर मुंशी प्रेमबाबू थे। एसपी ग्रामीण सादे कपड़ों में फरियादी बनकर पहुंचे थे। मुंशी ने उन्हें तहरीर लिखने के लिए कागज भी दिया। साथ ही प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र पाल सिंह के तुरंत पीड़ित को मौके पर चलने की बात कहने पर एसपी ने कामकाज से संतुष्टि जताई। एसपी बुधवार दोपहर 3 बजे से ही थानाक्षेत्र में खनन संबंधी वसूली की शिकायतों व अन्य बिंदुओं पर जांच कर रहे थे। बुधवार रात भी कई पुलिसकर्मियों के मोबाइल उन्होंने चेक किए थे।