फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एक साल से टूटी पड़ी थी लोहे की पुलिया, ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर कराई मरम्मत

विज्ञापन
एक साल से टूटी पड़ी थी लोहे की पुलिया, ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर कराई मरम्मत
विज्ञापन
पिनाहट। चंबल प्रथम पंप हाउस के पास नहर के ऊपर बनी लोहे की पुलिया करीब एक वर्ष से टूटी पड़ी थी। पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण ग्रामीणों के आवागमन में परेशानी हो रही थी। वहीं, कई बार जानवर भी पुलिया में फंसकर घायल हो चुके थे। ग्रामीणों ने पुलिया की मरम्मत के लिए कई बार नहर विभाग के अधिकारियों से शिकायत की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसके बाद कस्बे के ग्रामीणों ने आपस में चंदा एकत्रित किया और अपने खर्चे पर लोहे की पुलिया की मरम्मत कराकर उसे आवागमन के लिए दुरुस्त बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें