फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बहनों को वाहनों के लिए करना पड़ा घंटों इंतजार

Sun, 10 Aug 2025 02:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कासगंज में रक्षा बंधन पर्व पर बारिश के दौरान  रोडवेज बस स्टैंड पर बस के इंतजार में खड़े यात्री।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीकासगंज। रक्षाबंधन पर्व पर मुफ्त यात्रा की छूट के चलते यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। बहनों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा। भीड़ के चलते रोडवेज की व्यवस्थाएं नाकाफी रहीं जिसकी वजह से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। एटा, हाथरस और मथुरा मार्ग पर जाने के लिए यात्रियों को सबसे अधिक दिक्कत हुई। शासन से पर्व पर बहनों के साथ एक सहयात्री को भी निशुल्क यात्रा की छूट दी है। इसके चलते सुबह से ही बढ़ी संख्या में लोग पर्व मनाने के लिए रोडवेज बस स्टेंड पर उमड़ पडे़। जिन मार्गों पर ट्रेनों का संचालन होता है उन मार्गों के यात्री भी बसों से जाने के लिए पहुंचे। इससे काफी भीड हो गई। वैसे तो रोडवेज ने बसों के फेरे बढ़ा दिए ताकि यात्रियों को दिक्कत न हो, लेकिन भीड़ के चलते ये व्यवस्थाएं भी नाकाफी हो गई। जैसे ही बसें स्टेंड पर पहुंचती यात्री उसमें सवार होने को दौड़ पड़ते। काफी मशक्कत के बाद ही बसों में सवार हो पाते। डिपो से मथुरा, हाथरस मार्ग पर बसों का संचालन नहीं किया जाता। बाहरी डिपो की बसें ही इस मार्ग पर जाती है। बाहर से आने वाली बसों के भरे होने से इन मार्गों के यात्री काफी परेशान रहे। भाई-बहन के प्यार में बारिश भी बाधा नहीं बन सकी। बड़ी संख्या में बहनें बारिश के बीच ही पर्व मनाने के लिए बस स्टैंड की ओर जाती देखी गई। इसी तरह जिन भाइयों को बहनों के घर जाना था वे भी बारिश की परवाह न कर बस स्टैंड पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें