फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सर्दी का सितम, बटेश्वर में अलाव के सहारे संत

Fri, 09 Jan 2026 02:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बटेश्वर में अलाव के सहारे संत
विज्ञापन
बाह। सर्दी का सितम थम नहीं रहा। गलन भरी सर्दी में यमुना, चंबल और उटंगन क्षेत्र के गांवों में ग्रामीण किसान अलाव के सहारे हैं। बटेश्वर मंदिर पर तीर्थ स्थल ट्रस्ट ने संतों के लिए अलाव जलवाए हैं। अलाव के सहारे संत ठंड का बचाव करने को मजबूर हैं। जरार और जैतपुर में भी अलाव जलवाए गए हैं। बाह, भदरौली, फरैरा, बिजकौली, बासौनी, पुरा कनेरा, होलीपुरा, नंदगवा, कचौराघाट, चित्राहाट आदि इलाकों में अभी तक अलाव नहीं जलवाने से असहाय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने तहसील प्रशासन से अलाव जलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें