सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते हुए लोग।
मलपुरा। आगरा जगनेर रोड कस्बा मलपुरा सहित पूरे क्षेत्र में एक बार फिर सर्दी का सितम देखने को मिल रहा है। मंगलवार को सर्दी से बचने के लिए जगह-जगह लोग अलाव के सहारे सर्दी से निजात की कोशिश करते नजर आए। बीते तीन दिनों से सर्दी ने एक बार फिर वापसी की है। सुबह, शाम को घना कोहरा भी छाया रहा। मलपुरा के चौधरी हिम्मत सिंह, गांव बाद के नानक चंद ने बताया कि शीतलहर के प्रकोप ने परेशान करके रख दिया है।