28 वर्षीय सुधीश कुमार पुत्र सर्वेश कुमार निवासी अहमदपुर करुआमई मंगलवार शाम अपने खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रहे थे। परिजन का कहना है कि तेज हवा के कारण कीटनाशक दवा सुधीश के नाक और गले से फेफड़ो तक पहुंच गई। वह बेहोश होकर खेत में गिर पड़े और मौत हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की तो आत्महत्या की भी बात सामने आयी। बेवर थाना इंस्पेक्टर ने बताया कि विसरा जांच के लिए सुरक्षित कराया है। पोस्टमार्टम में मृतक के शरीर में इंफेक्शन मिला है। विसरा जांच की रिपोर्ट आने पर मौत का सच सामने आएगा।