शीत लहर को देखते हुए कक्षा आठ तक के विद्यालयों में तीन दिन का अवकाश कर
दिया गया है। एडीएम सिटी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि देर शाम को
शासन की ओर से मिले निर्देशों के मुताबिक कक्षा आठ तक के सभी विद्यालय
(हिंदी, अंग्रेजी माध्यम) 20, 21 और 22 जनवरी को बंद रहेंगे। इन आदेशों का
उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के प्रबंधन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की
जाएगी। नौंवी से 12 कक्षा तक के विद्यालय सुबह नौ बजे से खुलेंगे।