एत्मादपुर। होली के बाद शुक्रवार को छात्र विद्यालय पहुंचे लेकिन गेट पर ताला लगा मिला। उन्हें काफी देर तक शिक्षकों का इंतजार करना पड़ा। एक ग्रामीण ने छात्रों के गेट पर खड़े होने का वीडियो बनाया। यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक छात्रों से स्कूल खुलने का समय पूछ रहा है। छात्रों ने बताया कि स्कूल 9 बजे खुलता है। युवक ने 9:25 बजे तक भी ताला लगे होने और शिक्षकों के न आने की जानकारी दी। उसने स्कूल गांव शेखपुरा का बताया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार गौड़ ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद