फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: परीक्षा शुरू होने से एक दिन पहले जारी किया कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थान पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण विकास संस्थान की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो रही हैं।
विज्ञापन


परीक्षा शुरू होने से एक दिन पहले विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा कार्यक्रम जारी किया। इससे छात्र-छात्राओं में असमंजस की स्थिति बनी रही। हालांकि संस्थान का कहना है कि छात्रों को पूर्व में बता दिया गया था, पर आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं थी। जारी कार्यक्रम के अनुसार 13 से 21 मई तक परीक्षाएं कराई जाएंगी। सभी परीक्षाएं सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक होंगी। छात्रों का कहना है कि परीक्षा से ठीक पहले डेटशीट जारी होने से तैयारी के लिए परेशानी हुई। वहीं परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने छात्र-छात्राओं को निर्धारित तिथियों पर परीक्षा में शामिल होने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें