शिलान्यास करते विधायक चौधरी बाबूलाल एवं डाक्टर रामेश्वर सिंह चौधरी फोटो स्रोत स्वयं
अछनेरा/आगरा। विधानसभा फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में नगला सदले से एनएच -2 होते हुए एन एच -11 तक लगभग 8 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य कराया जाएगा। शनिवार को गांव सहाई में भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल ने इसका शिलान्यास किया। बताया कि सड़क चौड़ीकरण का कार्य करीब 38.50 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। इससे क्षेत्रीय लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। आवागमन सुगम होगा। शिलान्यास कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अछनेरा महाराज सिंह, विधायक प्रतिनिधि डॉ. रामेश्वर सिंह, प्रधान दुलीचंद, भूदेव सिंह, नेम सिंह पहलवान, कृष्णवीर, जीतू चौधरी, वीरेंद्र, मुकेश आदि उपस्थित रहे।