फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: यमुना ब्रिज स्टेशन पर 45 लाख से चौड़ी होगी सड़क

विज्ञापन
 यमुना ब्रिज रेलवे स्टेशन पर सड़क चौड़ीकरण का शिलान्यास करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिं
विज्ञापन
आगरा। यमुना ब्रिज रेलवे स्टेशन, रेलवे कर्मचारियों के आवास, सुशील नगर और प्रकाश नगर को जोड़ने वाली सड़क के सुधार एवं चौड़ीकरण कार्य का शनिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल और विधायक धर्मपाल सिंह ने शिलान्यास किया। केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने बताया कि 3 मीटर चौड़ी सड़क को बढ़ाकर 5 मीटर किया जाएगा। इस पर लगभग 45 लाख रुपये की लागत आएगी। कई स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त थी, जिससे लोगों को आवागमन में कठिनाई हो रही थी। चौड़ीकरण के बाद स्टेशन आने-जाने वाले रेलवे कर्मचारियों और आम लोगों को राहत मिलेगी। विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने बताया कि सुशील नगर और प्रकाश नगर जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात सुविधा उपलब्ध होगी। इस अवसर पर डीआरएम गगन गोयल, एडीआरएम (इन्फ्रा) प्रणव कुमार, जेडआरयूसीसी एवं डीआरयूसीसी सदस्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें