फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तकनीकी टीम से होगी निर्माण की गुणवत्ता की जांच

Sat, 22 Jun 2024 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। उप जिलाधिकारी भोगांव संध्या शर्मा ने नगर पंचायत द्वारा काजीहार में बनवाए जा रहे सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य की खराब गुणवत्ता मिलने पर एसडीएम ने यूनिट की तकनीकी टीम से जांच कराने की बात कही है। एसडीएम के निरीक्षण के समय निर्माण कार्य बंद था।
विज्ञापन


मौके पर गुणवत्ता विहीन निर्माण सामग्री को देखकर एसडीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने नगर पंचायत कर्मचारियों को ठेकेदार को निर्माण गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए। बताते चलें कि नगर पंचायत द्वारा ग्राम काजीहार में कूड़ा प्रबंधन यूनिट का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसमेंं गीले व सूखे कचरे को अलग कर आगे खाद बनाने की योजना है। अधिशासी अधिकारी बुद्धि प्रकाश ने बताया कि 75 लाख रुपए की लागत से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की दो यूनिटों का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
यूनिट में लगने वाली कुछ मशीनरी की खरीद पहले की जा चुकी है। जो नगर पंचायत कार्यालय पर रखी हुई है। इकाई शुरू होते ही स्थापित कर दी जाएगी। एसडीएम को पिछले कुछ समय से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम के निर्माण कार्य में पीला ईंट व बालू के इस्तेमाल की शिकायतें मिल रही थी। इस पर एसडीएम संध्या शर्मा ने औचक निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें