फोटो 25 नंबर से प्रेषित है।
- शिकायत पर पहुंची थी स्वास्थ्य विभाग की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। पटियाली नगर के नरदोली रोड स्थित एक क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा। मौके से झोलाछाप क्लीनिक बंद कर भाग गया। क्लीनिक पर नोटिस चस्पा किया गया है।
नरदौली रोड पर बिना पंजीकरण के क्लीनिक संचालित करने की शिकायत स्वास्थ्य विभाग से की गई थी। इस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजीव अग्रवाल ने पटियाली के चिकित्साधीक्षक सुल्तान अहमद को क्लीनिक को चेक करने के लिए निर्देश दिए। चिकित्साधीक्षक के नेतृत्व में टीम मंगलवार को क्लीनिक पर पहुंची। जानकारी होने पर क्लीनिक पर काम कर रहा झोलाछाप क्लीनिक बंद कर मौके से भाग गया। टीम के द्वारा क्लीनिक पर नोटिस चस्पा की किया है। चिकित्साधीक्षक सुल्तान अहमद ने बताया कि क्लीनिक पर मौके पर चिकित्सक नहीं मिला। क्लीनिक पर नोटिस चस्पा किया गया है। उसे अभिलेख दिखाने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है।